गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को एसपी विनय तिवारी ने जनसुनवाई के दौरान कई लोगों की फरियाद सुनी। लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर एसपी से मिलने के लिए आए हुए थे। लोगों के आवेदन को लेकर एसपी ने मामले को गंभीरता से सुनी। इसके बाद संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के त्वरित व निष्पक्ष समाधान के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एसपी हर रोज सुबह 10 बजे से दोपहर के दो बजे तक जनसुनवाई का आयोजन करते हैं। ताकि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...