महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसपी सोमेंद्र मीना ने जनसुनवाई आयोजित कर पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से बार-बार पुलिस कार्यालय न आना पड़े, इसके लिए थानों में जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर वहीं कराया जाए। एसपी ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनता का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.