मेरठ, मार्च 10 -- ऊर्जा भवन में संभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और समाधान कराया। बिलिंग, मीटर, पीडी एवं नये संयोजन से संबंधित कुल 30 शिकायतें आई। कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। एमडी रवीश गुप्ता ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये। जन-सुनवाई में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह, एक्सईएन प्रशांत सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.