जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 60 शिकायतों में 28 का मौके पर निस्तारण
हरिद्वार, मई 25 -- जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल संकट, जलभराव, विद्युत समस्या और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। भगतनपुर आबिदपुर निवासी सविता चौहान ने अपने प्लॉट पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराते हुए कब्जा हटवाने की मांग की। वहीं, ग्राम कांगड़ी के निवासियों ने गली नंबर छह में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.