बरेली, जून 21 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने शनिवार को जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत किए। आमजन की सुविधा के लिए उपाध्यक्ष स्वयं अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर लोगों से मिलीं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, अधिक...