जनसुनवाई में उठीं सफाई, पानी और प्रकाश की समस्याएं
शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.