चंदौली, अप्रैल 9 -- चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए गुरुवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी ने फरियादियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर वेदक की शिकायत को ध्यान पूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर निराकरण करने के साथ ही जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...