जनसुनवाई में आए 30 प्रार्थना पत्र
चंदौली, जून 25 -- चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए गुरुवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें कुल 30 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने फरियादियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए। प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.