मेरठ, मई 26 -- संभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ऊर्जा भवन में जन-सुनवाई में एमडी रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। जन-सुनवाई में मीटर, बिल एवं नए कनेक्शन आदि से संबंधित 26 शिकायतें दर्ज की गई। उपभोक्ताओं ने मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया कनेक्शन संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। एमडी रवीश गुप्ता, निदेशक वाणिज्य संजय जैन समेत पीवीवीएनएल अधिकारियों ने शिकायतों को सुना तथा कई का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता देवेंद्र चन्द्र वर्मा, पीके सिंह, मोहम्मद सगीर, राजकुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह, मोहम्मद अरशद, स्टॉफ ऑफिसर सोनम सिंह, एक्सईएन प्रशांत सोनी, नवी सिंह, सौरभ ...