बदायूं, मई 9 -- जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण में जिले की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की अप्रैल माह की मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को 135 में 135 अंक मिले हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसएसपी ने आईजीआरएस यूनिट और संबंधित अधिकारियों को सम्मानित किया। शासन द्वारा जारी अप्रैल-2026 की आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्रवाई के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया। एसएसपी के निर्देशन में जिले के 22 थानों में से 21 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। यह भी पढ़ें- शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में बुलंदशहर ...