शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- विकासखंड जैतीपुर के गोरा बकैनिया ग्राम पंचायत के ग्राम कटहा में एक साल से खराब पड़े सरकारी हैंडपंप के मामले में जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का आरोप लगा है। ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि उनके मकान के सामने लगा हैंडपंप पिछले एक वर्ष से खराब है। कई बार शिकायत के बावजूद जब मरम्मत नहीं कराई गई तो उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि हैंडपंप ठीक किए बिना ही कर्मचारियों ने पोर्टल पर निस्तारण की आख्या लगा दी। निस्तारण रिपोर्ट में मिस्त्री द्वारा हैंडपंप सही करते हुए एक फोटो भी अपलोड की गई है, जिसे शिकायतकर्ता ने फर्जी बताया। उनका कहना है कि फोटो किसी दूसरी जगह का है और हैंडपंप अब भी खराब पड़ा है। सर्वेश ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और हैंडपंप श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.