मुंगेर, मई 20 -- धरहरा, एक संवाददाता। जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले के मूल मंत्र को आधार बनाकर प्रशासन द्वारा क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रमों की शृंखृला चलायी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर बसे अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रावणी कुमारी एवं पटना मुख्यालय अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग से पहुंचे पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनसुनवाई की निर्धारित तिथियों, प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। यह भी पढ़ें- जनजातीय गौरव उत्सव के तहत लगा शिविर जनसुन...