कन्नौज, मार्च 28 -- कन्नौज। सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और फरियादियों की अनदेखी को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतें सुनें और इस दौरान किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बैठक न करें। शाम को आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय समय का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अक्सर अधिकारी ऑनलाइन बैठकों का हवाला देकर जनसुनवाई टाल देते हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी मंत्री ने सख्ती दिखाई। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात और अनुपस्थित चिकित्सकों का विवरण अस्पता...