गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी विनय तिवारी ने सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक लोगों की फरियाद सुनी। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को मामले में उचित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश भी दिए। आवेदकों की समस्याओं को त्वरित व निष्पक्ष समाधान के लिए पुलिस की टीम को नियमानुसार कार्रवाई करने का भी आदेश उन्होंने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.