सीवान, फरवरी 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसपी पूरन कुमार झा ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 15 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं बारी-बारी से एसपी के सामने रखी। आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए एसपी ने संबंधित मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया गया कि जनसुनवाई में सबसे अधिक भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, लंबित मामले शामिल रहे। एसपी ने प्रत्येक आवेदन पर विस्तार से जानकारी ली और संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने को कहा। यह भी कहा गया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.