पटना, जून 12 -- जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय गांधी मौजूद थे। मौके पर मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के निर्देश पर शुरू इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ही आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...