जनसुनवाई और जनगणना में लापरवाही पर डीएम नाराज
मैनपुरी, मई 25 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग के जरिए जन-सुनवाई पोर्टल, जनगणना, गेहूं क्रय और लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय की विभागवार समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन रोकते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, जनगणना कार्य में लापरवाही पर बीईओ करहल का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिन विभागों का शासन स्तर से प्राप्त फीडबैक 80 प्रतिशत से कम होगा, उनके अधिकारियों का वेतन रोककर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में पाया कि बीडीओ सदर, घिरोर, जागीर, बेवर, कुरावली, करहल, प्रभारी चिकित्साधिकारी करहल, बरनाहल, सब रजिस्ट्रार भोगांव सहित जिला स्तर के कई अधिकारियों से संबंधित शिकायतों पर शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिला है। डीएम ने सभी को कार्यशैली सुधारने और शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.