किशनगंज, जनवरी 23 -- किशनगंज। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी थानों में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने थानों में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें। निष्पक्ष और पारदर्शी पुलिसिंग पहली प्राथमिकता एसपी संतोष कुमार ने कहा कि किशनगंज की अमनपसंद जनता को निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग देना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा का मूल उद्देश्य जनता की सुरक्षा और समस्या समाधान है, न कि भय का माहौल बनाना। इसी सोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.