जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर की मौत
इटावा औरैया, मई 10 -- जसवंतनगर। बलरई रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार को ट्रैक पर काम कर रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव स्याई बटेश्वर निवासी 57 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र बद्रीराज एक कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के अधीन रेलवे ट्रैक पर मजदूरी कर रहे थे। बलरई स्टेशन यार्ड के पास कार्य चल रहा था। इसी दौरान इटावा की तरफ जा रही मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए गए थे। स्टेशन से मिले मेमो के आधार पर जसवंतनगर जीआरपी चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.