गाजीपुर, जून 18 -- मरदह। जागोपुर गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर की प्रतिमाए अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा एक माह पूर्व खंडित कर दी गयी थी। ग्रामीणों ने जनसहयोग से पुनः मंदिर में नयी मूर्तिया लाकर विधि विधान पूर्व पुनः स्थापित की गयी। श्री राम जानकी मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाल कर स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया। ​नई मूर्ति की स्थापना पर बैंड बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। "जय श्री राम" के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा के बाद विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह भी पढ़ें- खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली गई शोभायात्रा इस अवसर पर ​अमरनाथ यादव, संतोष, सर्वजीत यादव, सुनील...