जनसहयोग शिविर में सैकड़ों मामलों का निबटारा
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में मंगलवार को जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों मामलों का निबटारा किया गया। मुशहरी प्रखंड की भीखनपुर में 150 आवेदनों में 121 का निबटारा किया गया, जबकि सहबाजपुर में 70 आवेदनों में 66 का निष्पादन हुआ। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्वी मृदुला कुमारी एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धनंजय कुमार नोडल पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। मड़वन की बड़कागांव दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में दर्जनों आवेदन पड़े। करीब दो सौ से अधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रेणु देवी एवं बीडीओ विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : अधिकारी ऐसी करें व्यवस्था कि कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिले छुटकारा : स्वास्थ्य सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.