जनसहयोग शिविर में सीएम के आगमन को लेकर स्थल निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। परसौनीनाथ पंचायत के गोसाईपुर गांव में दो जून को जनसहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने स्थल का निरीक्षण किया। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पदाधिकारियों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित शिविर में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों को भाग लेने के लिए प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पंचायत के लाभुकों की समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से ही सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी पूरी रखें। डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घटिया भवन निर्माण की शिकायत पर फटकार लगाते हुए शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। शिक्षकों की कमी को देखते हुए मध्य विद्यालय गोसाईपुर में चार और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.