जनसहभागिता से सफल होते हैं विकास कार्य: डीएम
गाजीपुर, मई 15 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। बड़ी पंचायतों में शामिल शेरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय का शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अनावरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिवालय शेरपुर में सारी समस्या एक ही स्थान पर सुनी जायेगी। ग्रामीण जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य की सफलता तभी संभव है जब उसमें जनसहभागिता सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने सचिवालय भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं संरचना की सराहना की। कहा कि ग्राम स्तर पर बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विकास से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की धुरी हैं तथा इनके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.