लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को इब्राहिमपुर वार्ड में जनसम्पर्क अभियान चला। इस दौरान तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया।अर्जुनगंज मंडल के इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड स्थित मलाक, नीलमथा में 167वें 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से 181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी किया गया। यह भी पढ़ें- 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के बनाएं आयुष्मान कार्ड साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वा...