धनबाद, मई 14 -- धनबाद प्रखंड व कांग्रेस की केंदुआ-करकेंद नगर  कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गर्भुडीह स्थित धनबाद सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के अधिकारी जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अधिकारी व कर्मचारी वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं। इससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) से केंदुआडीह क्षेत्र में हो रहे भू-धंसान की समस्या का अविलंब स्थायी समाधान निकालने की मांग की। यह भी पढ़ें- जनता मजदूर संघ का धरना-प्रदर्शन कधरना में कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...