जनसमस्याओं को लेकर 16 से सपा की पीडीए संदेश यात्रा
कानपुर, जून 6 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी 16 जून से जनसमस्याओं को लेकर पीडीए संदेश यात्रा निकालने जा रही है। इस मसले पर शनिवार को समाजवादी पार्टी महानगर की एक बैठक नवीन मार्केट में हुई। इसमें समाजवादी पार्टी महानगर कार्यसमिति, पदाधिकारियों, गोविंदनगर, आर्यनगर, सीसामऊ, किदवई नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों, 74 वार्ड अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों व जोनल प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने की। बैठक में दावा किया गया कि पीने के पानी की किल्लत, टूटी सड़कें, बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मसले पर भाजपा सरकार जनता की परीक्षा में फेल है। 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। यह भी पढ़ें- पीडीए समाज को जोड़ने के लिए सपा चलाएगी अभियान सपा के 1625 बीएलए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के डुप्लीकेट मतदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.