मधुबनी, फरवरी 28 -- झंझारपुर। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने झंझारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय से जुलूस की शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और वहां सभा आयोजित की। धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव कॉ. मिथिलेश झा ने कहा कि पटना में छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना में दोषियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दान भूमि की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से धरना के दौरान सामने आया। बालेश्वर यादव जनता प्लस2 स्कूल पहराज स्थान खैरा की दान में दी गई निबंधित (केवाला) भूमि को कथित रूप से दबंगता के बल पर संदीप विश्वविद्यालय द्वारा हड़पने के प्रयास पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.