सिमडेगा, जून 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया एवं प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने किया।

समस्याओं पर चर्चा मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की सड़क,पेयजल,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही इन समस्याओं एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर एक लिखित ज्ञापन भी सांसद को सौंपा गया। प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आ...