बेगुसराय, जुलाई 31 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले लाखो पंचायत कमेटी की बैठक शनिवार को लाखो रामटोला स्थित एक निजी विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुचित सिंह ने की। संचालन शाखा सचिव गजेंद्र पंडित ने किया। खेतिहर ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों की आलोचना करते हुए चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया तथा आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों और दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने 13 व 14 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर प्रस्तावित खेग्रामस के सत्याग्रह आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। भाकपा माले के नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि लाखो शहर से सटा क्षेत्र होने के कारण यहां के अधिकांश गरीब मजदूर रोजगार के लिए शहर पर निर्भर हैं लेकिन प...