जनसमस्याओं को लेकर विधायक सरयू राय को सौंपा मांग पत्र
रामगढ़, जून 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश महासचिव जगदीश महतो ने बुधवार को झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति सह विधायक सरयू राय को रामगढ़ जिले की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में जिले की कई समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। इसमें नया मोड़ से गिद्दी हीरक रोड तक जर्जर हो चुकी सड़क का पुनर्निर्माण कराने, रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने तथा कुजू कोलियरी क्षेत्र के पोखरिया मौजा में वन भूमि पर हो रहे कथित अवैध उत्खनन को बंद कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा सिरका-जागेश्वर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने, हाथी कॉरिडोर की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा करमा बुढ़ा खाप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.