सहरसा, जून 9 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतीश साह ने की। धरना में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है तथा केवल पूंजीपतियों की चिंता में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, लूट, बलात्कार सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है और सरकार कानून- व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर राजद का धरना-प्रदर्शन धरना-प्रदर्शन के बाद राजद के एक शिष्टमंडल ने प...