रामगढ़, मई 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों की विभिन्न जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें मुखिया व्यास पांडेय, आनंद दुबे, विकास पांडेय, रामनारायण कुमार, विकास कुमार आदि मुखिया शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत क्षेत्रों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई।मुखिया संघ ने पेयजल संकट, सड़क एवं नाली निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, विद्युत आपूर्ति, राशन वितरण, जलमीनारों की मरम्मत, शिक्षा व्यवस्था व विभिन्न विकास योजनाओं के लंबित कार्यों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा। संघ ने पंचायतों में स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने, लंबित योजनाओं की प्रशासनिक...