जनसमस्याओं को लेकर माकपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम 36 सूत्री मांगपत्र सौंपा
रामगढ़, सितम्बर 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि जनसमस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा की रामगढ़ जिला कमेटी ने मंगलवार को समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम 36 सूत्री मांगपत्र सौंपकर जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की। इससे पूर्व समाहरणालय गेट पर माकपा कार्यकर्ताओं की सभा हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी नेता बलभद्र दास ने की। सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य और रामगढ़ जिला प्रभारी संजय पासवान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों के खनिज संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.