कोडरमा, मई 22 -- कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने जनता जनार्दन की विभिन्न समस्याओं को लेकर दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के बांझेडीह प्लांट प्रबंधक संजय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए बिजली, पानी, प्रदूषण, रोजगार एवं स्थानीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें प्रबंधन के समक्ष रखीं। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि बाँझेड़ीह प्लांट के आसपास रहने वाली जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन अब तक समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने प्रबंधन को 30 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...