बरेली, मई 9 -- सपा के पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने शुक्रवार को जनसमस्याओं को लेकर अपने आवास से चौकी चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। यहां उन्होंने एक घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने के बाद भगवत शरण पार्टी नेताओं के साथ कमिश्नरी पहुंचे और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नवाबगंज क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व मंत्री भगवत शरण ने कहा कि नवाबगंज क्षेत्र के किसानों का चीनी मिलों में कई सत्रों का करोड़ों रुपये भुगतान लंबित है। भुगतान न मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ओसवाल ओवरसीज लिमिटेड (नवाबगंज गन्ना मिल) पर किसानों का करीब 72 करोड़ रुपये व बहेड़ी चीनी मिल पर लगभग 138 करोड़ रुपये बकाया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञा...