बरेली, मई 12 -- आंवला। बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम विदुषी सिंह को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक मक्खन लाल कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी, ईवीएम का विरोध, बिजली आपूर्ति में सुधार और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में रूप सिंह कश्यप, कुनाल, हरिशंकर, रमेश पाल 12 कार्यकर्ता रहे।फोटो03- आंवला में बहुजन मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर एसडीएम विदुषी सिंह को 15 सूत्रिय ज्ञापन सौंपा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...