हजारीबाग, मई 27 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उपायुक्त हजारीबाग से मुलाकात कर दो ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में हजारीबाग के वीर शहीद शहीद सुभाष सौरभ बारला तथा अन्य शहीद जवानों के नाम पर पार्क, चौक अथवा सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने की मांग रखी गई। इस दौरान शहीद की माता पूनम बरला भी मौजूद रहीं।दूसरे ज्ञापन में सीएसडी कैंटीन के लिए उपयुक्त एवं विस्तृत भवन उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं लाभुकों को बेहतर सुविधा मिल सके।उपायुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जिन्होंने सरहद की सुरक्षा को दांव पर लगाई जान,आज सुविधा को परेशान मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष ...