चित्रकूट, मार्च 24 -- चित्रकूट। संवाददाता एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक परिसर में पाठा समेत जिले की बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रखर पटेल समर्थकों के साथ पिछले एक सप्ताह से आंदोलन में डटे है। मंगलवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने अपना समर्थन दिया। इधर समाजसेवी रोहित सिंह पटेल की अगुवाई में लगातार दूसरे दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। इनका कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...