जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कैंप कार्यालय का घेराव
हरिद्वार, जून 11 -- रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय का घेराव किया और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह और राजबीर चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन विधायक आदेश चौहान क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को सड़क, जल निकासी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है। रानीपुर विधानसभा प्रभारी रवीश भटीजा और कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.