बेगुसराय, मई 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस भवन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गरीब दास की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई l इसमें बेगूसराय संगठन सृजन प्रभारी मिथिलेश मिश्र का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में जिला अंतर्गत प्रखंडों के संगठन सृजन प्रभारी की ओर से प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। इस दौरान पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि बढ़ोतरी व महंगाई को लेकर समाहरणालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना देने का निर्णय लिया गया। नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चुनचुन राय, अभय कुमार, हारून रशीद, युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, निशांत कुमार, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा कुमार, रामानंद सिंह, अशोक सिंह, शांति देवी, राजदेव पासवान, राम...