फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जन समस्याओं के सामाधान में अनावश्यक बिलंब न किया जाये। पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फरियादियों का फीडबैक लिया जाये जिससे आमजन को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके। शनिवार को सांसद मुकेश राजूपत की देख रेख में तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस आफीसर क्लब में आयोजित हुआ। डीएम और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के अधीनस्थों को निर्देश दिये। कहा कि जो भी शिकायतें आयीं हैं उनका मौके पर जाकर समाधान किया जाये इसमें कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। इस दौरान राजस्व विभाग की 38, पुलिस की 10, बिजली की 5, विकास विभाग की 4 व अन्य विभागों की 11 शिकायतें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.