जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन
शामली, मार्च 30 -- शामली। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू प्रधान के पदाधिकारियों एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद की तीनों चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है, जिसे पेराई सत्र समाप्त होने से पूर्व कराया जाए। साथ ही शहर में आधुनिक अनाज मंडी की स्थापना, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट व्यवस्था लागू करने और रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग उठाई गई। उन्होने शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के लिए मल्टीलेयर पार्किंग बनाने तथा ई-रिक्शा संचालन के लिए निर्धारित रूट तय करने की मांग की। इसके अलावा आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने, जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.