जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- जनसमस्याओं के लिए आंदोलन करेगी आजसू पार्टी कुंडहित, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के कुंडहित प्रखंड कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप वरिष्ठ नेता अशोक घोष की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में कुंडहित प्रखंड में संगठन के पुनर्गठन और विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करना होगा तथा संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सम्मेलन बुलाकर कुंडहित प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होने कहा कि झारखंड आंदोलन में आजसू ने युवाओं-छात्रों को जोड़कर उग्र आंदोलन किया था। जिससे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.