जनसमस्याओं की अनदेखी पर भाकियू खफा
पीलीभीत, जुलाई 10 -- बिलसंडा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक का आयोजन ब्लाक परिसर में किया गया । मासिक बैठक में नव नियुक्त प्रदेश सचिव वेदप्रकाश शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक में यूरिया खाद की क़िल्लत, आवारा पशुओं को पकड़ने और बिजली अघोषित कटौती को रोकने पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू ठाकुर ने किसानों की परेशानियों पर चर्चा की। गांवों में पात्रों को आवास और शौचालय देने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्यारे लाल, वीरपाल, अनिल, श्रीकृष्ण समेत कई लोग मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: अन्ना गोवंशों को गोशालाओं में नहीं किया जा रहा संरक्षित यह भी पढ़ें- बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.