जनसमस्याओं का समय से निस्तारण प्राथमिकता : डीएम
अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा, संवाददाता। नवागत डीएम नितिन गौड़ ने सोमवार शाम अमरोहा कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा। आम लोगों तक शासन स्तर पर संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाते हुए उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रुप से दिल्ली के निवासी व वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी है। इसके पहले वह उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त गाजियाबाद तथा मुख्य विकास अधिकारी मथुरा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वहीं कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण होगा। यह भी पढ़ें- शिक्षा, स्वास्थ्य व पीडीएस की 22 अप्रैल से रोजाना होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.