जनसमर्थन के आधार पर पार्टी प्रदेश में बनाएगी सरकार- सांसद
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- सोनभद्र,संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार को सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत को भाजपा सरकार की जनविरोधी और पीडीए विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का खुला जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद स्नातक सीट से आशुतोष सिंह और शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव की जीत ऐतिहासिक है। इस जीत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का शिक्षित मतदाता बदलाव चाहता है। उत्तर प्रदेश की पांच विधान परिषद सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और कुशल नेतृत्व की जीत है। यह भी पढ़ें- 5 सीट जीतते ही विधान परिषद में सपा को मिल सकता है LoP का पद, भाजपा की बढ़ेगी चिंता? उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.