हरदोई, अप्रैल 22 -- मल्लावां। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल और पार्किंग व्यवस्था के लिए आसपास के गांवों की बड़ी मात्रा में जमीन अस्थायी रूप से अधिग्रहित की गई है। बांदीपुर, श्यामपुर, मुस्तफाबाद और कल्याणपुर गांवों के करीब 1140 किसानों की लगभग 600 बीघा जमीन कार्यक्रम के लिए घेरी गई है। इस भूमि पर पंडाल और पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं, जहां करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा देना शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज राजस्व निरीक्षक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जिन किसानों की जमीन ली गई...