बाराबंकी, अप्रैल 9 -- सतरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हासेंमऊ गांव में गुरुवार को आयोजित जनसभा में एक व्यक्ति के साथ हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को सपा विधायक सुरेश यादव आरसीसी मार्ग के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जनसभा में भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा था। इसी बीच छुट्टी पर घर आए सेना का जवान मंच के पास पहुंचा और माइक पकड़कर भाजपा सरकार के पक्ष में बोलने लगा। उसने कहा कि भाजपा सरकार इतनी खराब नहीं है। इस पर वहां मौजूद सपा समर्थक भड़क गए और युवक के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि जिस युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.