हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनसभा मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों ने जनसभा को सफल बनाने पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 29 अप्रैल का दिन जनपद के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ ही हरदोई की धरा से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चत करें। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन को लेकर 29 को लहरावन पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.