हरदोई, मई 1 -- मल्लावां, संवाददाता। 29 अप्रैल को देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद अब जनसभा स्थल से सामान हटाने का कार्य जारी है। लोगों के बैठने के लिए लगाए गए विशाल टेंट, रावटियां, बल्ली-बांस और अन्य सामग्री को मजदूर धीरे-धीरे हटाने में जुटे हैं। जनसभा समाप्त हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी काफी सामान स्थल पर मौजूद है। मजदूरों के अनुसार पूरा सामान हटाने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। कुर्सियों को भी हटाया जा रहा है, जबकि कई स्थानों पर अभी भी बल्ली और ढांचे लगे हुए हैं।सामान पूरी तरह न हट पाने के कारण खेतों की नपाई और मेड़बंदी का कार्य प्रभावित हो रहा है। जहां-जहां शामियाना लगा है, वहां नाप में दिक्कत आ रही है। हालांकि जिन स्थानों पर पार्किंग बनाई गई थी, वहां खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.